फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व सीएमओ की डॉक्टर पत्नी व बेटे समेत 26 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित मिले पूर्व सीएमओ की डॉक्टर पत्नी और बेटा भी मंगलवार को चपेट में आ गए। कोरोना सुरक्षा के लिए उपकरणों की खरीद में शामिल एसीएमओ व नोडल अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी व बेटा भी संक्रमित हो गए है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की समन्वयक और जगतपुर सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। पूर्व सीएमओ पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी और बेटे ने जिला अस्पताल में ट्रूनेट से जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए एसीएमओ की पत्नी और बेटा भी संक्रमित मिले हैं।
जगतपुर सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक और जिले में मानसिक रोग कार्यक्रम की समन्वयक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसेलेट कराया गया है। इनके अलावा घोरवारा, शिवगढ़, फिरोजगांधी कॉलोनी, इंदिरा नगर, आईटीआई, अंगद का पुरवा, कासो पहाड़पुर, गेगासों, प्रगतिपुरम, मलपुरा, डलमऊ ब्लॉक आदि क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना को मात देकर 58 और संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिले में अब तक 2315 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 1556 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब 700 एक्टिव केस शेष बचे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज देकर जल्द ही जल्द स्वस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएचसी जगतपुर के कार्यवाहक अधीक्षक मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई। अस्पताल में सेनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि ओपीडी शुरू कराने के लिए दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें