फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के 26 अभ्यर्थी गैरहाजिर

Thu, 30 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बनाए गए पांच केंद्रों में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को पूरी करा ली गई हैं। तीसरे व अंतिम दिन तीन पालियों में परीक्षा हुई। इसमें 26 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने भी डायट प्रवक्ताओं को निगरानी के लिए लगाया गया। बृहस्पतिवार से तीन दिन चलने वाली तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। डीएलएड की परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, देदौर इंटर कॉलेज तथा खागीपुर सड़वा में केंद्र बनाया गया है, जहां सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं।

पहले दिन दो पालियों में और दूसरे दिन तीन पालियों में परीक्षा हुई थी। तीसरे व अंतिम दिन तीन पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हिंदी, दूसरी पाली में दोपहर 11:30 बजे से 12:30 बजे तक उर्दू-संस्कृत और तीसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


डायट प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो गई हैं। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से शुरू होंगी, जो तीन दिन तक चलेंगी। पहले दिन यानी 30 अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, जबकि दूसरे दिन 31 अक्तूबर और तीसरे दिन 3 नवंबर को तीन-तीन पालियों में परीक्षा कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में पहले से ही तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। जिला प्रशासन और डायट से भी निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें