अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने जा रही है। लंबे समय बाद चांदपुर चंदैनी अशरफपुर मार्ग के चौड़ीकरण को शासन की मंजूरी मिल गई है। देय वित्त समिति से स्वीकृति के बाद अब यह परियोजना धरातल पर उतरने की तैयारी में है। विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय के प्रयास से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।
इस परियोजना पर 25.10 करोड़ रुपये की लागत से 13.200 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। यह मार्ग कटेहरी क्षेत्र को कई ग्रामीण अंचलों से जोड़ता है और क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मार्ग से बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध रूप से हो सकेगी। अब सुदृढ़ीकरण के बाद यह मार्ग न सिर्फ ग्रामीण आवागमन को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि खेती-किसानी, व्यापार और शिक्षा से जुड़ी आवाजाही को भी नई दिशा देगा।
लोगों को राहत मिलेगी
मार्ग का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को अब जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
- डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी