फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संगीता बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को कर रहीं जागरूक

Sat, 18 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सीहमऊ गांव के रहने वाली संगीता ने समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी को बदल दी है। बीसी सखी के साथ बीमा सखी बनी संगीता आज इससे अच्छी कमाई कर रही हैं। इससे न केवल वह आत्मनिर्भर हुईं, बल्कि अब तक उन्होंने दस से अधिक लोगों को समूह से जोड़कर रोजगार दिलाया है।
विज्ञापन




बीए पास संगीता की शादी दस वर्ष पहले विनोद गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर आर्थिक जरूरतें बढ़ गई। ऐसे में संगीता ने अपने पति के साथ पूरा सहयोग करने के लिए ठान लिया लिया। वह गांव के ही प्रकाश महिला समूह से जुड़ गईं। इसके बाद कुछ दिन काम करने के बाद बीसी सखी की ट्रेनिंग कराई गई और वह गांव में अपना सेंटर खोल कर लोगों का बैंकिंग कामकाज निपटाने लगीं। इन्होंने अब तक गांव की दस महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार से जोड़ा और अब वह अपने परिवार को संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें