फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 2455 महिलाओं को मिला पारिवारिक लाभ, खाते में आए 7.36 करोड़

Wed, 01 Apr 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पारिवारिक लाभ योजना के तहत जिले के 2455 लाभार्थियों को मदद मिली है। समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों के खातों में 30-30 हजार रुपये भेजे गए हैं। योजना के तहत करबी 7.36 करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज की गई है। 741 पात्रों को पहले ही योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना संचालित है। योजना के तहत 59 साल से कम उम्र के घर के मुखिया की मौत के बाद 30 हजार रुपये की मदद की व्यवस्था है। मौत के बाद पत्नी आवेदन करके योजना का लाभ ले सकती हैं। यदि किसी बच्चे की मौत होती है तो माता-पिता की उम्र 60 साल से अधिक होने की दशा में योजना का लाभ दिया जाता है। पूर्व में किए गए आवेदनों के बाद भी बजट उपलब्ध न होने के कारण पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल सका।
अब बजट आने के बाद 2455 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी का कहना है कि 741 लाभार्थियों को पूर्व में भी योजना का लाभ दिया गया है। लाभार्थियों के खातों में 30-30 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें