फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मंडलीय कुराश मुकाबले में भाग लेंगे 23 खिलाड़ी

Sat, 25 Jul 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
 जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता मेंे सम्मानित हुए विजेता खिलाड़ी व शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता हुई। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सफलता अर्जित करने वाले 23 खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इन सभी का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी भी रायबरेली को मिली है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया। इसमें ऊंचाहार व सदर जोन के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुराश एक प्राचीन मार्शल आर्ट और कुश्ती शैली है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने के बाद मंडलीय मुकाबले के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग से आदर्श पाल, नैतिक, शौर्य मिश्रा, आराध्य व आर्यन, बालिका वर्ग से लक्ष्मी, सौम्या, नैनसी व अरीबा बानो, अंडर-17 बालक वर्ग से प्रियांशु सिंह, आदित्य जायसवाल, दिव्यांश मौर्य, अक्षत जायसवाल व वैभव कुमार हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा बालिका वर्ग से शशि, रूपा देवी व अंजलि, अंडर-19 बालक वर्ग से युवराज मौर्य, अनमोल, रितेश यादव, गौतम कुमार व शीलू एवं बालिका वर्ग से रिचा शामिल हैं।

माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि पहली बार कुराश प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। मंडलीय कुराश प्रतियोगिता भी रायबरेली में होगी, जिसमें जिला स्तर पर सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें