फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स-डे पर सीएमओ सहित 22 चिकित्सक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डॉक्टर-डे पर बुधवार को सीएमओ, सीएमएस समेत 22 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को सम्मानित किया, जबकि आईएमए ने जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया। ब्राह्मण समाज महासभा ने भी डॉक्टरों को सम्मानित किया। कोरोना से जंग में काम करने वाले जिले के सभी डॉक्टरों की सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केपी वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह चौहान की टीम ने डॉक्टरों को सम्मानित किया। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. जयंत सिंह, डॉ. सौरभ शर्मा एवं डॉ. डीपी सरोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सचिव डॉ. मनीष त्रिवेदी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. ब्रजेश बहादुर सिंह आदि ने भी डॉक्टरों को बधाई दी। इसके अलावा व्यापारी नेता हरमिंदर सिंह सलूजा ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को सम्मानित किया। ब्राह्मण समाज महासभा की ओर से डॉ. बीरबल, डॉ. जेके लाल, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. संदीप पाठक, डॉ. डीपी सरोज, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. तौहिदा सहित अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर ब्राह्मण समाज महासभा अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर मंजुल तिवारी, ऐश्वर्य मिश्रा, सचिन मिश्रा, अक्षय शुक्ला, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें