फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल के गेट पर ही बुधवार को प्रसव के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने जच्चा-बच्चा को भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के बाद जच्चा-बच्चा की सेहत ठीक है।
विज्ञापन



शहर के नयापुरवा निवासी संतोष कुमार की पत्नी रिंकी (24) को प्रसव पीड़ा होने के बाद ऑटो से जिला महिला अस्पताल प्रसव के लिए लाया गया।


बताते हैं महिला अस्पताल के गेट के पास ही ऑटो पर ही प्रसव हो गया। गेट पर प्रसव की खबर मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉ रेनू चौधरी व स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में तुरंत भर्ती किया। डॉ. चौधरी का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें