फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को दिया जाएगा करारा जवाब-सुरेशचंद्र तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा की ओर से सोमवार को रिफार्म क्लब में समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पुलवामा की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाक को सबक सिखाने के लिए सेना को छूट दे दी है।
विज्ञापन



सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान करना चाहिए। सभी को अपने समान समझना चाहिए। पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।


एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आज विकास कार्य तेजी से करा रही है। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी गरीबों के हितों के लिए सरकारी योजनाएं चला रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में जाकर पार्टी के कार्यों व नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अजय त्रिपाठी, अनीता श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, संतोष पांडेय, संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें