फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा अभी पड़ा नहीं और फिर रद्द कर दीं सात जोड़ी पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे की भले ही अभी शुरुआत न हुई हो लेकिन रेलवे ने सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये गाड़ियां 14 दिसंबर से अगले दो महीनों के लिए निरस्त रहेंगी। इससे सबसे ज्यादा दैनिक यात्री प्रभावित होंगे, जिन्हें अब बस या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन



रायबरेली से ऊंचाहार के बीच शाम को दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54227/54228, प्रयाग से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54253/54254, वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54255/54256, प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54293/54294, प्रयाग से बरेली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54377/54378 पैसेंजर गाड़ियां निरस्त की गई हैं।


ये सभी गाड़ियां रायबरेली स्टेशन होकर गुजरती हैं। इसी तरह प्रयाग से कानपुर के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54101/54102 पैसेंजर ट्रेन भी रद्द की गई है, जो कि ऊंचाहार-डलमऊ-लालगंज होकर चलती है।
विज्ञापन



इसके अलावा प्रतापगढ़ से रायबरेली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 74201/74202 डेमू ट्रेन भी कैंसिल कर दी गई। हालांकि पिछले कई महीनों से निरस्त चल रही है।


स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ये सभी पैसेंजर ट्रेनें 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इस दरम्यान इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें