फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा चौराहे पर ओवरब्रिज बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर मामा चौराहा के पास ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बस अब इसका उद्घाटन किए जाने का इंतजार है।
विज्ञापन



ओवरब्रिज पर इस समय लाइटिंग का काम चल रहा है। ऐसे में दूधिया रोशनी से होकर वाहन फर्राटा भरेंगे। साथ ही ओवरब्रिज को हैंडओवर कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


इस ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने पर शहर में जाम की समस्या कुछ हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही प्रतिदिन 50 हजार लोगों को इस ओवरब्रिज के शुरू होने से सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास रायबरेली-कानपुर राजमार्ग ओवरब्रिज का निर्माण कराया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई।


पुल बनकर तैयार हो चुका है। लोकार्पण होना बाकी है। इस ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो जाने से पुलिस लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहे सिविल लाइंस तक लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन



33 करोड़ की लागत से बना यह पुल लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को हैंडओवर किया जाएगा। रायबरेली-इलाहाबाद हाईवे की तरफ का हिस्सा एनएचएआई के पास, जबकि मामा चौराहे रेलवे क्रासिंग के पहले लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। ओवरब्रिज पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें