फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों ने किया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में रविवार रात इलाज कराने आए लोगों ने जमकर बवाल किया। दबंगों ने ईएमओ का कलर पकड़ हाथापाई की।
विज्ञापन



जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वहां पर तैनात अन्य स्टाफ को धमकाया। इससे गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी कक्ष में ताला जड़ दिया और कामकाज ठप कर दिया।


सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनसे भी कहासुनी की।


पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामले में ग्राम प्रधान समेत चार हमलावरों को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। ईएमओ की तहरीर पर पुलिस ने बिनोहरा ग्राम प्रधान समेत 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



भदोखर के बिनोहरा गांव के लोग रविवार रात में एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष आए थे। उस समय इमरजेंसी में ईएमओ डॉ. एनके शर्मा तैनात थे, जबकि अन्य स्टाफ में फार्मासिस्ट जीडी शुक्ला, वार्ड ब्वॉय कामतानाथ, चौकीदार रोशन भी ड्यूटी कर रहे थे।


ईएमओ कक्ष के अंदर रोगी का इलाज करने पर पहुंचे तो वहां पर भीड़ थी। इस पर चिकित्सक ने भीड़ को बाहर जाने की बात कही। बस इतनी सी बात पर लोगों ने बाहर जाने से मना कर दिया और ईएमओ का कॉलर पकड़ लिया।


गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अन्य स्टाफ को धमकाया। इससे स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए। सभी ने इमरजेंसी कक्ष में ताला जड़कर कामकाज ठप कर दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं।


जानकारी होने पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ सदर कोतवाल अशोक सिंह, जहानाबाद चौकी इंचार्ज रवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।


बताते हैं कि आरोपियों की पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। अस्पताल में हंगामा करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकीं।
विज्ञापन



इमरजेंसी कक्ष में तालाबंदी होने से अन्य रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोतवाल ने बताया कि इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ की तहरीर पर बिनोहरा ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह और 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें ग्राम प्रधान के अलावा संजय सिंह, मुकेश सिंह, बबलू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें