फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग किसान ने धारदार हथियार से काट डाला गला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के बराडीह मजरे झकरासी गांव में बीमारी से तंग एक किसान ने धारदार हथियार से गला काट लिया।
विज्ञापन



कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो पैसे की तंगी से वह इलाज नहीं करा पा रहा था।


बराडीह मजरे झकरासी गांव निवासी चंद्र प्रकाश (55) पुत्र छेदीलाल काफी दिनों से टीबी की बीमारी से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन



धन के अभाव में चंद्र प्रकाश इलाज भी नहीं करा पा रहा था। सोमवार दोपहर घर के अंदर धारदार हथियार से गला काटकर जान दे दी। उसे खून से लथपथ देख परिवारीजन दंग रह गए।
विज्ञापन



उसकी मौत से पत्नी उर्मिला व बेटी कोमल, शिवानी और रोशनी और बेेटे हिमांशू में कोहराम मच गया। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि बीमारी से तंग होकर चंद्र प्रकाश ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें