फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बच्चा बदलने

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में रविवार की शाम बच्चा बदल दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रसूता के परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



स्टाफ से कहासुनी की। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचकर जांच की।


घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर परिवारीजन के बयान दर्ज किए। कार्यवाहक सीएमएस का कहना है कि बच्चा बदलने का आरोप गलत है। परिवारीजनों को शांत करा दिया गया है।


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे अमर सिंह का पुरवा की रहने वाली रिंकू को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन



उसके परिवारीजनों ने यह कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया कि प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया था। पति बिंदेश कुमार का आरोप था कि बच्चे को बदल दिया गया और लड़की दे दी गई।
विज्ञापन



परिवारीजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। आशा बहू के साथ नोकझोंक भी की। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें