फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआई का छापा, पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
विज्ञापन


रायबरेली। टीबी की दवा की बिक्री करने के लिए रजिस्टर न बनाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

औषधि निरीक्षक ने शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापे के दौरान कई दुकानों पर रजिस्टर नहीं मिला। कई दुकानों पर रजिस्टर तो मिला, लेकिन उसमें दवा बिक्री का ब्योरा दर्ज नहीं था। इस पर पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

जिले में करीब 1200 मेडिकल स्टोर हैं। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने शहर के जिला अस्पताल स्थित विमल मेडिकल स्टोर, अनुराग मेडिकल स्टोर और चंद्र मेडिकल स्टोरों को चेक किया।
विज्ञापन


विमल और अनुराग मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से रजिस्टर नहीं बनाया गया था। चंद्र मेडिकल स्टोर पर रजिस्टर तो बना मिला, लेकिन उसमें दवा बिक्री का ब्योरा दर्ज नहीं था।

शहर के बेलीगंज को जाने वाली रोड स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर और आनंद मेडिकल स्टोर पर रजिस्टर तो मिला, लेकिन उसमें दवा की बिक्री का ब्योरा नहीं था। इस पर दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी की गई।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को टीबी की दवा बिक्री के लिए रजिस्टर बनाना होगा। रजिस्टर पर रोगी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, दवा बिक्री का पूरा ब्योरा दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


हर माह की पहली तारीख को मेडिकल स्टोर संचालकों को दवा बिक्री की पूरी जानकारी एफएसडीए कार्यालय और जिला क्षय रोग अधिकारी के यहां देनी पडे़गी। ऐसा न करने पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें