फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम से मना शताब्दी समारोह, बालिका शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
धूम से मना शताब्दी समारोह, बालिका शिक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

रायबरेली। लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में छात्राओं ने धमाल मचाया। विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापकों, प्रधानाचार्यों, लिपिक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से प्रबंध समिति एवं साधारण सभा के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण द्विवेदी, प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव, उप प्रबंधन इंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य विमला श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश द्विवेदी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। गणेश वंदना के बाद स्वागत गीत से छात्राओं ने आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ. श्याम नारायण द्विवेदी ने 1917 में स्थापित इस विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित अभिभावकों से बालिका शिक्षा पर जोर देने की अपील की। संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 1917 में जब शिक्षा ही सपना था, तब बालिका शिक्षा की बात सोचकर विद्यालय की स्थापना करवाना बड़ी बात थी। हमारे पूर्वजों के इस महान कार्य और उनकी दूर दृष्टि पर हमें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान के बाद पूर्व लिपिक राम अधार यादव, पूर्व प्रधानाचार्य कल्पना श्रीवास्तव, पूर्व अध्यापक माया निगम ने विचार व्यक्त करते हुए अनुभव साझा किए। छात्राओं ने नृत्य, गायन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैजिक शो भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन शालिनी प्रभा और प्राची त्रिपाठी ने किया। मोहिनी देवी, मोहिनी श्रीवास्तव, शुभा श्रीवास्तव की देखरेख में हुई लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतिभागियों को मेडल दिए गए। प्रधानाचार्य विमला श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें