फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मानसिकता रखने वाले दलों के आका नहीं चला सकते देश: डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रद्रोही सोच रखने वाले दल नहीं चला सकते देश : डॉ. दिनेश
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को यहां गैर भाजपा पार्टियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रद्रोही मानसिकता रखने वाले राजनीतिक दलों के प्रमुख यह देश नहीं चला सकते। इसीलिए ऐसी सोच वालों को देश की जनता ने नकार दिया और भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता सौंपी है। निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। वो बछरावां कस्बे के पटेल नगर में विधायक व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत के आवास के सामने बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार हरेकृष्ण पांडे के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनों ही सरकारें विकास के लिए कटिबद्ध हैं। ऐसे में नगर निकायों, नगर निगम और नगर पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी अति आवश्यक है, ताकि विकास का संपूर्ण खाका खींचा जा सके। इसके लिए बछरावां वासी भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय श्री दिलाएं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बछरावां बस स्टाप चौराहे पर अपने वाहन में खड़े होकर नुक्कड़ सभा कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील कस्बावासियों से की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से बनी इस नगर पंचायत को विकास से दूर रखने वालों को कस्बे की जनता करारा जवाब देगी और भाजपा की जीत के बाद कस्बे का चहुंमुखी विकास संभव होगा। जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इसके लिए जनता भाजपा उम्मीदवारों को पूरा सहयोग करे। दोनों मुख्यमंत्रियों के द्वारा कस्बे में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा व रैली करने के दौरान पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विद्यासागर अवस्थी, प्रेम गौतम, शरद सिंह, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें