फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 स्कूलों के खुले ताले, पठन-पाठन का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
200 स्कूलों के खुले ताले, पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। आखिरकार कई दिन के बाद 200 स्कूलों में लटक रहे ताले गुरुवार को खुल गए। हड़ताल पर रहे शिक्षामित्र स्कूलों में पहुंचे और पहले की तरह पठन-पाठन का कार्य किया। पढ़ाई शुरू होने पर बच्चों के चेहरे पर भी खुशी दिखी। तालाबंदी की वजह से बच्चों को घर लौटना पड़ रहा था।
जिले में 2600 सरकारी स्कूल संचालित हैं, जिसमें ढाई लाख से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समायोजन रद्द किए जाने और सरकार से वार्ता विफल होने के बाद शिक्षामित्रों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले शिक्षामित्रों ने जिला मुख्यालय पर धरना शुरू किया था। मांगें पूरी न किए जाने पर 21 अगस्त से विधानसभा का घेराव शिक्षामित्र कर रहे थे। शिक्षामित्रों की हड़ताल से वैसे तो हर स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी, लेकिन 200 एकल स्कूलोें में तालाबंदी हो गई थी। इससे 10 हजार बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई थी। वे स्कूल तो जाते थे, लेकिन तालाबंदी होने के कारण घरों को वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों की मांगों पर विचार करने की बात कही थी। इस पर शिक्षामित्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। गुरुवार को शिक्षामित्र अपने-अपने स्कूल पहुंचे। इससे 200 स्कूलों के ताले खुल गए। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल खोर, प्राथमिक स्कूल पुलिस लाइंस में शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाते मिले। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी शिक्षामित्रों ने पठन-पाठन का कार्य किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षामित्रों की हड़ताल के बाद बंद चल रहे स्कूल खुल गए हैं। पढ़ाई व्यवस्था फिर से सुचार रूप से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें