फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षमित्रों ने विधानसभा घेराव करने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने विधानसभा घेराव करने का किया एलान
विज्ञापन

रायबरेली। समायोजन रद्द किए जाने और सरकार से वार्ता विफल होने के बाद शनिवार को तीसरे दिन भी शिक्षा मित्रों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और 21 अगस्त से विधानसभा का घेराव का एलान किया।
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार पर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व जिला महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि तीन दिन बीत गए हैं, शिक्षामित्रों के भविष्य पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसी वजह से 21 अगस्त से विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेशीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह व जिला प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन ऐसे चलता रहेगा। भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं बछरावां विधायक रामनरेश रावत और जिलाध्यक्ष दिलीप यादव धरनास्थल पर पहुंचे। शिक्षामित्रों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अनिल कुमार मौर्य, संकठा प्रसाद, अशोक मौर्य, जयवर्द्वन सिंह, सुमन सिंह, मीनाक्षी द्विवेदी, रश्मि, निशा मौर्या समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें