रक्तदान कर दूसरों की बचाएं जान
डॉक्टर्स-डे पर आईएमए ने लगाया रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को डॉक्टर-डे मनाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों समेत तमाम लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है। शिविर में इनरव्हील क्लब, जेसी, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। आईएमए के अध्यक्ष केएस सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कहा कि आईएमए सदैव सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहता है। आम जनता के हितों का सदैव ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों ने 27 यूनिट रक्त का दान किया गया। आईएमए के कार्यों के बारे में डॉ. मनीष चौहान ने बताया। इस मौके पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. डीआर मौर्य, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, वीपी त्रिपाठी, सीबी सिंह, गोपाल गुप्ता, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।