फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से तमंचे के बल पर दो लाख के जेवरात, बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ से दो लाख के गहने व बाइक लूटी
विज्ञापन

- बछरावां थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चार बदमाशों ने दुकान बंद करके घर लौट रहे सर्राफ से बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के पास तमंचे के बल पर दो लाख रुपये कीमत के गहने व बाइक लूट ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बछरावां कस्बा निवासी वीरेंद्र कुमार सोनी की क्षेत्र के ही नंदाखेड़ा गांव में सराफा की दुकान है। गुरुवर रात वीरेंद्र दुकान बंद करने के बाद बैग में जेवर रखकर बाइक से घर लौट रहा था। उसके बैग में 40 ग्राम सोना व आधा किलो चांदी के जेवर थे। रास्ते में लालगंज की ओर से आ रहे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वीरेंद्र को रोक लिया और तमंचे के बल पर जेवर से भरा बैग लूट लिया। चीखपुकार पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसओ बछरावां अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। लुटेरों को धरपकड़ के लिए चेकिंग की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, एक के बाद एक चोरी व लूट की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें