फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8410 अभ्यर्थी देंगे जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार 6 अप्रैल को 22 केंद्रों में एग्जाम कराया जाएगा, जिसमें 8410 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन



परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


हर सेंटर पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक आब्जर्वर तैनात रहेगा, जबकि संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा एडीएम प्रशासन राम अभिलाष समेत संबंधित तहसीलों के एसडीएम और सीओ भी भ्रमण करेंगे।


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर पूरी तैयारी की गई है।


हर सेंटर पर संबंधित प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाए जाने के साथ ही सेंटर लेवल आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। हर सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित थानों की पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें