फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकरासी प्रधान के खिलाफ टीम ने की जांच, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक की ग्राम पंचायत झकरासी में आवासों के आवंटन और प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी सहित अन्य आरोप की जांच करने के लिए मंगलवार को ग्राम्य विकास संस्थान के आचार्य डॉ. सुरेश सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन



आवासों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ जांच टीम को जानकारी दी।


झकरासी गांव निवासी संतोष कुमार शुक्ला आदि ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया था। डीएम के आदेश पर दो सदस्यीय टीम मंगलवार को जांच करने के लिए पहुंची।


पीएम आवासोें के साथ ही प्रसाधनों की गुणवत्ता को देखा। रोडवेज के वर्कशॉप के लिए झकरासी में प्रस्तावित जमीन के पेड़ों को काटने के संबंध में भी जांच की।
विज्ञापन



गांव के लोगों ने टीम को जानकारी दी। कई ग्रामीणों ने अपने बयान भी दर्ज कराए। जांच अधिकारी व आचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी करके रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें