फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में जगह नहीं तो मेंटीनेंस के लिए यहां पहुंची मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज में कुंभ मेला के लिए रेलवे ने कई विशेष गाड़ियां चला रखी हैं, जो अलग-अलग रूटों से प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। हालत यह है कि स्पेशल ट्रेनों को खड़ा करने की जगह नहीं मिल रही है। लंबी दूरी की गाड़ियों की मरम्मत को लेकर भी समस्या हो रही है। यही वजह है कि लखनऊ-रायबरेली होकर चलने वाली लंबी दूरी की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को यहां खड़ा करना पड़ रहा है। इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी रायबरेली स्टेशन को सौंपी गई है।
विज्ञापन



मौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्थित संगम में कुंभ मेला के स्नान पर्व को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 04516 बठिंडा-फाफामऊ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन दो फरवरी को बठिंडा से किया था। यह गाड़ी लखनऊ-रायबरेली होते हुए अगले दिन तीन फरवरी को तड़के फाफामऊ पहुंची और स्नानार्थियों को उतारने के बाद इसे रोकने की जगह नहीं मिली, जिससे इस गाड़ी को 110 किमी दूर वापस रायबरेली भेज दिया गया।


यह गाड़ी रायबरेली में खाली पड़ी रेल लाइन पर खड़ा कर दी गई है। इस गाड़ी को पांच फरवरी को फाफामऊ से रात 10.50 बजे स्नानार्थियों को लेकर बठिंडा लौटना है, इसलिए तब तक यह गाड़ी यहीं पर खड़ी रहेगी। रायबरेली की वाशिंग लाइन में मरम्मत के बाद इस गाड़ी को मंगलवार को फाफामऊ रवाना किया जाएगा, ताकि स्नानार्थियों को लेकर यह गाड़ी बठिंडा लौट सके।
विज्ञापन



उधर, प्रयागराज में कुंभ मेला की भीड़ के कारण इस रूट से आने वाली गाड़ियां काफी विलंब से रायबरेली पहुंच रही हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों में स्टॉपेज के दौरान चेकिंग की जा रही है। इन गाड़ियों में मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरती गई।

इनसेट
मरम्मत के बाद स्नानार्थियों को लेने फाफामऊ जाएगी ट्रेन
बठिंडा से फाफामऊ जाने वाली मेला स्पेशल को मरम्मत के लिए यहां लाया गया है, जिसे रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखा गया है। इस गाड़ी को वाशिंग लाइन में मरम्मत के बाद मंगलवार को फाफामऊ भेजा जाएगा, ताकि स्नानार्थियों को लेकर यह गाड़ी अपने तय समय पर बठिंडा के लिए लौट सके।
विज्ञापन

-बाल मुकुंद, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें