फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफी से जूझी कुंभ स्पेशल, ट्रेनों में जीआरपी-आरपीएफ ने ली तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे ने भले ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराकर कुंभ मेला के स्नानार्थियों को सुविधा दी हो, लेकिन किसी भी ट्रेन का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें जहां दो-तीन घंटे लेट रहीं, वहीं प्रयागराज से लौटने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से भी स्नानार्थियों को जूझना पड़ा।


दूसरी तरफ ट्रेनों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए। खासतौर से रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेनों में सघन तलाशी ली गई।


कुंभ मेला में मकर संक्रांति पर पड़े स्नान पर्व पर रेलवे ने रायबरेली जिले से होकर तीन ट्रेनें चलाई थीं। ये तीनों ट्रेनें मंगलवार को अलग-अलग समय में प्रयागराज से स्नानार्थियों को लेकर लौटीं।


इनमें गाड़ी संख्या 04509 प्रयागराज-बठिंडा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 04513 प्रयागराज-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को मंगलवार की रात 1.02 बजे यहां आना था लेकिन इनमें बठिंडा वाली गाड़ी 3.32 बजे आई तो चंडीगढ़ वाली तड़के 4.08 बजे यहां पहुंची। यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। गाड़ी संख्या 04247 प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर भी लगभग आधे घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें