फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन की रंजिश में टेंपो स्टैंड मालिक और उसके दोस्त पर बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर चौराहे पर शनिवार को मिट्टी खनन की रंजिश में टेंपो स्टैंड मालिक और उसके साथी पर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन



इस हमले में टेंपो स्टैंड मालिक तो बच गया, लेकिन उसके साथी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसओ जेपी यादव ने पहुंचकर घटना की जांच की। चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा निवासी सतीभान सिंह उर्फ सुल्तान सिंह रतापुर में टेंपो स्टैंड चलाता है। सुबह सतीभान और हरचंदपुर के मझिगवां निवासी समर बहादुर उर्फ मोनू सिंह रतापुर चौराहे पर बात कर रहे थे।


इसी दौरान चार पहिया पर सवार आधा दर्जन लोग आए और सतीभान और समर बहादुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन



इसमें समर बहादुर को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं सतीभान बाल-बाल बच गया। सरेआम फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


बताया जा रहा है कि हरचंदपुर में मिट्टी खनन को लेकर दोनों के बीच अरसे से विवाद चल रहा था। एसओ जेपी यादव ने बताया कि वाहन स्टैंड मालिक की तहरीर पर हरचंदपुर के सुहाईबाग निवासी अभय प्रताप सिंह, डिडौली निवासी विक्रम सिंह, लालगंज निवासी राम सिंह और रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें