फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का नाम नहीं बता सके कक्षा तीन के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण किया। इस दौरान पुस्तक वितरण के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन



बच्चों से सवाल भी पूछे। एसडीएम उस समय हैरत में पड़ गए, जब एक स्कूल में कक्षा तीन के बच्चे राष्ट्रपति का नाम तक नहीं बता सके। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई का माहौल बनाने के निर्देश दिए।


एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा तीन के बच्चों से राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो ज्यादातर बच्चे नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी ने सहायक अध्यापक पूजा से शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। एसडीएम ने जूनियर हाईस्कूल मऊ का निरीक्षण किया तो कक्षा सात एवं आठ के बच्चों से गुणा-भाग के सवाल हल करने को कहा।


कुछ बच्चे सही उत्तर नहीं लिख पाए तो उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जमीन पर चटाई बिछाकर कुछ बच्चे परीक्षा दे रहे थे, जिस पर प्रधानाध्यापक धीरेंद्र पुरवार ने बताया कि बेंच कम मिली हैं।


उपजिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोखा का निरीक्षण किया तो यहां पर भी बच्चे जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। यहां के प्रधानाध्यापक विजय बहादुर ने बताया कि बैठने के लिए बेंच कम मिली हैं।
विज्ञापन



पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में एसडीएम ने ड्रेस, बेंच, शिक्षा व्यवस्था के बारे में प्रधानाध्यापक मो. सईद से जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि हर हाल में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें