फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा के साथ रेप, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया।
विज्ञापन



पीड़िता ने घटना की जानकारी व वीडियो पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को दिखाया। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि महाराजगंज रोड निवासी आकाश मिश्रा उर्फ पालू एक साल से परेशान करता था।
विज्ञापन



एक माह पहले आरोपी उसे बहलाकर महराजगंज रोड स्थित एक खंडहर के पास ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।


वह वीडियो क्लिप उसके पास भेजकर उसे व उसके परिवार को लगातार परेशान करने लगा। पीड़ित छात्रा की मानें तो वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर देने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन



एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश मिश्रा उर्फ पालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें