फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर युवती के आंखों में फेंका फेविक्विक, चिपकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर एक युवती की आंखों में फेविक्विक फेंक दिया।
विज्ञापन



इससे युवती की दोनों आंखें चिपक गईं। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। युवती को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया लेकिन परिवारीजन निजी क्लीनिक में उसका इलाज करा रहे हैं।


तिलोई कस्बा की रहने वाले राजदेव यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटी नीलम यादव (20) को मोहल्ले कीएक महिला ने घर बुलाया।


महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर उसकी बेटी के आंखों में फेविक्विक फेंक दिया। बेटी के साथ मारपीट की। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर बेटी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों आंखें चिपक जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं परिवारीजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ मोहनगंज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला और उसकी दो बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें