रायबरेली। रक्तदान शिविर के मौके पर रक्तदान करके महादानी बनने वालों ने अमर उजाला की मुहिम की तारीफ की। सभी ने कहा कि यह पहल अच्छी है, जिससे लोग रक्तदान करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। सिद्धार्थ द्विवेदी, राममिलन सिंह, रामकेश, नरेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान करके अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करके लोगों की जान बचाने में मदद करें।
बनवारीलाल, अमरनाथ, आयुष द्विवेदी, उमर खान, विक्रांत सिंह, गौरव सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने जो प्रयास शुरू किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिल पाता। इससे लोगों की जान चली जाती है।
अधिक से अधिक लोग रक्तदान करने के लिए आगे आएं। रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। रक्तदान करने में पीछे नहीं हट़ना चाहिए। रक्तदान के बारे में सोचकर असहज महसूस होता था। मन में ठाना और आज रक्तदान किया। रक्तदान करके अच्छा लगा।
ऋषभ गुप्ता, राम आशीष, प्रमोद कुमार, आलोक शर्मा, विक्रांत सिंह, रामकेश, स्वरोचिश दुबे, प्रमोद यादव, विनय पांडेय, राममिलन सिंह, मुन्नूलाल रमन, शिवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, शैलेश यादव, पवन वाजपेयी, आयुष द्विवेदी, सुरेश कुमार, राम प्रकाश मौर्य, गौरव सिंह, निशाकांत पांडेय, शकुंतला पांडेय आदि ने रक्तदान करके महादानी बने।