फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



पिटाई से घायल हुई किशोरी को परिवारीजन सीएचसी लाए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


एक गांव निवासिनी किशोरी ने बताया कि वह शनिवार रात घर से बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी सोनू खटिक अपने एक साथी के साथ आ धमका और उसे बाग में दबोच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी अरसे से उससे फोन पर बात करता था।


उसने शादी करने का भी झांसा दिया था। लेकिन उसने शादी नहीं की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की वजह से उसकी तय हुई शादी भी टूट गई।


पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह जब वह उठी तो पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। खोजबीन किया तो पुत्री घायल अवस्था में पड़ी मिली।


मां के पूछने पर पुत्री ने पूरी आपबीती परिवारीजनों को बताई। परिवारीजन उसे सीएचसी लाए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।


पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें