फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की चार दुकानों पर छापे, 10 नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज की चार दुकानों पर छापा, 10 नमूने सील
विज्ञापन



रायबरेली। निजी दुकानों पर धान के बीज की हो रही बिक्री के साथ ही बीज की गुणवत्ता को जांचने का काम शुरू हो गया है।


गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश ने शहर के पुलिस लाइन और दरीबा स्थित बीज की दुकानों पर छापेमारी कर बीज के 10 नमूने सील कर जांच के लिए भेजे।


उन्होंने दुकानों पर बीज के रेट की भी जांच की और बीज भंडार के संचालकों को तय रेट से अधिक रेट में कतई बीज न बेचने के आदेश भी दिए।


कृषि अधिकारी की टीम ने सबसे पहले पुलिस लाइन चौराहा स्थित प्रेम बीज भंडार, पंथ नगर बीज भंडार, दरीबा स्थित अमृत कृषि इकाई और अमर सीड कंपनी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धान के बीज की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही कई नामी ब्रांड के 10 नमूने सील किए। उन्होंने रेट की भी जांच की। कृषि अधिकारी ने बताया कि तय रेट से अधिक में धान बीज बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें