फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के कबाड़ी मार्केट में बेची गई थी स्टाटर वाइडिंग बार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के कबाड़ी मार्केट में बेची गई थी स्टाटर बाइडिंग बार
विज्ञापन



रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार से करोड़ों रुपये की कॉपर निर्मित स्टाटर बाइडिंग बार गायब होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इनके पास से एक लाख पांच हजार रुपये, स्टाटर बाइडिंग बार के पांच टुकड़े और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। बताते हैं कि कानपुर के कबाड़ी मार्केट में स्टाटर बाइडिंग बार को बेचा गया था।
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस अभी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, सीआईएसएफ के जवानों और एनटीपीसी के अधिकारियों की भूमिका की जांच चल रही है।


16 मई को एनटीपीसी परियोजना के सेंट्रल स्टोर से एक करोड़ 85 लाख रुपये की स्टाटर बाइडिंग बार गायब हो गए थे। मामले की जांच डलमऊ सीओ विनीत सिंह और थानेदार धनंजय सिंह की अगुवाई में ऊंचाहार पुलिस कर रही थी।


जांच के दौरान पुलिस ने ऊंचाहार के एक कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे रिसाल का पुरवा गांव के रेहान, बुदान और ऊंचाहार कस्बा निवासी एवं कबाड़ी संजय उर्फ मुन्ना को मामले में पकड़ा गया है।


इसमें रेहान गैंग का सरगना है। जबकि भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर का रहने वाले कबाड़ी समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


सीओ के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने कई खुलासे किए हैं। बताया कि एनटीपीसी प्लांट के राख निस्तारण केंद्र साइलो के पास स्थित चारदीवारी से सीढ़ी लगाकर ये सभी एनटीपीसी के अंदर दाखिल होते थे और स्टोर गेट के दराज से चुपचाप अंदर प्रवेश कर जाते थे।


स्टाटर बाइडिंग बार को पांच टुकड़ों में काटकर बाउंड्रीवॉल के बाहर खड़ी कार में लादकर कानपुर कबाड़ी मार्केट में बेचते थे। पिछले दो सालों से यह खेल चल रहा था।
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पकड़े गए युवकों के पास से एक लाख पांच हजार रुपये, गायब सामान के पांच टुकड़े बरामद किए हैं।


घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने कुबूला है कि चोरी किया हुआ माल कानपुर भेजा जाता था।


वहीं अभी फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा। सीओ का कहना है कि इस मामले में सीआईएसएफ के जवानों और एनटीपीसी के अधिकारियों की भूमिका की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें