फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया डलमऊ के गंगा घाटों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने डलमऊ के गंगा घाटों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


डलमऊ (रायबरेली)। आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शुक्रवार शाम डलमऊ गंगा घाट पहुंचकर गंगा पूजा और आरती की।

उन्होंने गणेश जी की पूजा भी की। उन्होंने डलमऊ के सभी घाटों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत डलमऊ का चहुंमुखी विकास के साथ ही गंगाघाटों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भी डलमऊ के लोग अपना विकास करें। उनके स्तर से हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्यमंत्री सुरेश पासी के पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने मुराईबाग चौराहे पर उनका स्वागत किया। बाद में सभी के साथ वे वीआईपी घाट पर पहुंचे और गंगा आरती व पूजा की।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने मंत्री से अनुरोध किया कि नमामि गंगे के तहत नगर के पांच घाटों के सौंदर्यीकरण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 16 घाट हैं। सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें