फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में इश्तियाक, अनुराधा और अफसर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इश्तियाक, अनुराधा व अफसर का नृत्य सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन

रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के पांच दिवसीय कार्यक्रम इंथूसिया-2017 का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन नृत्य, फैंसी ड्रेस, कहानी लेखन एवं निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के साथ ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एसके पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश कुमार रहे।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में मो. इश्तियाक ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, दिव्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन, दिव्या मिश्रा, वैशाली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य में अनुराधा और अफसर जहां की जोड़ी ने पहला स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर मो. इश्तियाक, अमन, शुभम गुप्ता एवं दिव्या सिंह की टीम रही। तीसरा स्थान शिवानी सिंह, स्नेहा सोनी, शिवांगी श्रीवास्तव ने हासिल किया। शालिनी दीक्षित व विभा मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आलोक द्विवेदी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, मो. इश्तियाक तृतीय रहे। स्तुति मिश्रा एवं अंकित को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी लेखन में नीलांशी खरे, अंजली वाजपेयी प्रथम, अनुश्री त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, विकास कुमार व अनूप कुमार द्वितीय और हिमांशु कश्यप, ऋषभ यादव, सद्दाम हुसैन, गुरमीत कौर तृतीय रहे। सोनम यादव, आलोक कुमार, अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध लेखन में नीलांशी खरे, स्वर्णिमा गुप्ता, रफत फातमा प्रथम, आयुषी मिश्रा, शैव्या सिंह, अनुश्री त्रिपाठी व मयंक पांडेय द्वितीय और ऋषभ यादव, श्वेता सिंह तृतीय रहीं। स्तुति तिवारी, आलोक कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। ज्योति रमन्ना, मीना दीक्षित, आजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें