फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी कीमत पर न होेने पाए सेंटरों पर नकल-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटरों पर किसी कीमत पर न होे नकल : डीएम
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने मंगलवार शाम कलेक्ट्रट स्थित बचत भवन सभागार में टीईटी 2017 की दो चरणों में 15 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा की समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों को बेहतर ढंग से पढ़ने व निहित निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर पर नकल न होने पाए, इसको लेकर तैयारियां ठीक ढंग से कर ली जाएं। सुरक्षा भी ठीक रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां पर 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम चरण सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय चरण 2:30 बजे से सायं 05 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर पांच जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात होंगे। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक गोपनीय परीक्षा सामग्री सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर अपनी उपस्थिति में नियत समय पर गोपनीय पैकेट खुलवायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रह कर तथा पर्यवेक्षकों से समन्वय बनाते हुए परीक्षा केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाएं एवं औपचारिकताएं पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें