फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्टा कांड में एक पखवारे बाद जागे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्टा हत्याकांड में कैबिनेट मंत्री के दखल, हो सीबीआई जांच
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग में हुए नरसंहार के मामले में अब तक चुप्पी साधे रहे कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के अनुचित हस्तक्षेप के कारण न्याय प्रभावित दिख रहा है। यह मंत्री ऊंचाहार क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में सीबीआई जांच जरूरी है, ताकि सही जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला की अगुवाई में शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, पूर्व विधायक अशोक सिंह, राजकुमार दीक्षित, ऊषा सिंह आदि लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अप्टा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि पुलिस के शुरुआती बयान विवादों में रहे। साथ ही योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के अनुचित हस्तक्षेप से न्याय प्रभावित दिख रहा है। सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें