फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बम भोले के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर
विज्ञापन

रायबरेली। सावन के पहले सोमवार पर भोर होते ही शिव मंदिरों में एक-एक करके भक्तों का सिलसिला चल पड़ा। भक्तों अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा पाठ और जलाभिषेक किया। पूरा वातावरण बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। वैसे तो सुबह से बारिश होने लगी, लेकिन इसकी परवाह किए बिना भक्त मंदिर में पहुंचकर पूजा-पाठ करते रहे। गंगाघाटों पर भी भक्तों की भीड़ देखी गई। पहले गंगा स्नान किया और फिर घाटों स्थित शिव मंदिरों में जाकर पूजा पाठ किया। इस दौरान सभी ने अपने परिवार की तरक्की की कामना की।
रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए विधिवत पूजा-पाठ किया। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भी बारिश के कारण सुबह से ही भक्तों की भीड़ तो नहीं दिखी, लेकिन भक्तों के आने का सिलसिला दिनभर लगा रहा। महाकालेश्वर समेत कई शिव मंदिरों में पूजा पाठ करने के लिए भक्तों में होड़ रही। राही ब्लॉक क्षेत्र के कुचरिया गांव स्थित झल्लेश्वर शिव मंदिर, बिनोहरा स्थित गोपेश्वरन शिव मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने पहुंचकर पूजापाठ किया। इसके अलावा ऊंचाहार के गोकना और सरेनी क्षेत्र के गेगासो स्थित गंगाघाटों पर भक्तों ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। घाटों स्थित मंदिरों में पूजा पाठ किया।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सुदौली स्थित प्रसिद्ध भंवरेश्वर मंदिर, पसतौर के कंजेश्वर धाम, बछरावां स्थित समाधानेश्वर मंदिर, समोधा स्थित झारखंडेश्वर मंदिर एवं बुलाकेस्वर मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों में भक्तोें ने पूजा-पाठ और जलाभिषेक किया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के बावजूद कस्बे के दानेश्वर शिवालय पर भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। पाराकला के गौरीशंकर महादेव के अलावा राजापुर, अटरा चंदापुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, हलोर, मऊ के शिवालयों में भक्तों ने पूजा-पाठ और जलाभिषेक किया।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक सावन मास के पहले सोमवार को गंगा तट डलमऊ में भोर से ही शिव भक्तों का मंदिरों पर आना जाना लगा रहा। बम भोले जयकारों के साथ गंगा में स्नान करने के पश्चात गंगा तट डलमऊ स्थित शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करके पूजा-अर्चना के लिए भक्त कतार में लगे नजर आए। शिव भक्तों ने गंगाजल भरकर बालेश्वर मंदिर ऐहार में जलाभिषेक के लिए समूह बनाकर बम-बम भोले जयकारों के साथ पदयात्रा करते हुए रवाना हुए। गंगा तट डलमऊ स्थित रानी शिवाला शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा। तहसील क्षेत्र के झारखंडी शिव मंदिर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन


ये संयोग है कि सावन की शुरुआत सोमवार से
अमेठी जिले के इन्हौंना क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर पंवारा स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम एवं तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता स्थित बाबा उजियार नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़े पड़े। सेमरौता निवासी आचार्य चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि कई वर्षों बाद यह संयोग आया है कि सावन महीने की शुरूआत सोमवार से हुई है एवं आखिरी दिन भी सोमवार है। इस सावन की खास बात ये भी है कि अबकी बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन के सोमवार का व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सेमरौता निवासिनी अर्चना पांडेय ने बताया कि महिलाएं ऐसा मानती है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने से मुराद पूरी होती है। क्षेत्र के राजाफत्तेपुर स्थित घुइसरनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, इंहौना स्थित रत्नेश्वर मंदिर, सेमरौता स्थित आनंदेश्वर महादेव बाबा, उजियार नाथ महादेव सहित सभी मंदिरों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें