अब न करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल
रायबरेली। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को स्काउट भवन से जागरूकता रैली व रथ निकाला गया, जो शहर के प्रमुख चौराहे होते हुए निकला। इसमें बच्चों ने अभिभावकों से वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल जरूर भेजे। इस दौरान बच्चों ने अब न करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल के नारे लगाए।
शहर में भ्रमण के दौरान जुलूस और रथ यात्रा में बच्चे पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, शिक्षा एक अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन आदि की लिखी तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगाए हुए चल रहे थे। सीडीओ ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मतलब अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा से जोड़ना है। इसमें शिक्षक, अभिभावक सब मिलकर काम करें। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली का संचालन लक्ष्मीकांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया, अनुपमा मौर्या, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।