फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर रात में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बदला अप्टा में टूटा विद्युत पोल
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में डीएम अभय सिंह के निर्देश पर सोमवार रात बिजली का टूटा पोल बदलकर नया लगाया गया। मालूम हो कि इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून को पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसी दौरान एसयूवी की टक्कर से एक बिजली का खंभा टूट गया था। डीएम अभय सिंह और एसपी गौरव सिंह सोमवार को इटौरा बुजुर्ग गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। टूटा पोल नहीं बदले जाने की शिकायत पर डीएम ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन विवेक खन्ना को पोल लगाने का निर्देश दिया था। इस पर एक्सईएन ने जगतपुर के अवर अभियंता शिवेंद्र मोहन और कठगर के अवर अभियंता शैलेंद्र मौर्या की टीम रात डेढ़ बजे नया खंभा लगाने के बाद गांव से लौटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें