फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सोनिया की निधि से मिले ढाई करोड़, होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी की निधि से जिले के विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। हालांकि जिले में सांसद ने पहले ही तीन करोड़ से अधिक कार्यों को स्वीकृति दे रखी है। निधि से बजट मिलते ही ढाई करोड़ से सड़कों के निर्माण के साथ ही पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय सांसद विकास निधि से हर साल पांच करोड़ रुपए मिलते हैं। निधि से बजट मिलने के साथ ही सांसद से कार्यों की स्वीकृति लेने के बाद विकास कार्य शुरू कराया जाता है।
विकास कार्य कराने के लिए जिले को सांसद सोनिया गांधी की निधि से ढाई करोड़ रुपये पिछले दिसंबर महीने में मिले थे। सितंबर माह में ढाई करोड़ और मिल गए हैं। डीआरडीए को निधि से बजट मिलने के बाद जिले में विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सांसद सोनिया गांधी ने पहले ही जिले में सड़कों व हैंडपंपों के साथ ही कुछ स्कूलों में कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक धनराशि के कार्यों की स्वीकृति दी थी। अब बजट आने के बाद विभाग जल्द ही विकास कार्य शुरू होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें