फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड का 19वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के 19वें आरोपी डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर निवासी अजीत उर्फ कुलदीप सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सवैया तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुराबअली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकि को डाड़ेपुर गांव के पास एक अक्तूबर 2025 की रात कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ा और ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के समय वह अपनी ससुराल नई बस्ती मजरे ऊंचाहार देहात जा रहे थे। मामले में पुलिस ने डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव के वैभव सिंह, विपिन मौर्या उर्फ अनुज कुमार मौर्या, बड़े उर्फ हेमंत मौर्या, उमेश उर्फ नान्हू व अखिलेश कुमार मौर्य, बाहरपुर गांव के सहदेव पासी, विजय कुमार मौर्य व सुरेश कुमार मौर्य, गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी शिवप्रसाद अग्रहरि, पूरे बनियन पचखरा गांव के दीपक अग्रहरि, शिवम अग्रहरि, छोटू उर्फ सुजीत अग्रहरि, अविनेश उर्फ सौरभ सिंह बघेल व अजय अग्रहरि, डलमऊ थाना क्षेत्र के करकसा निवासी पीयूष कुमार, मिर्जा इनायतउल्लापुर (पट्टी) गांव के आशीष पासी व जितेंद्र कुमार उर्फ लल्ली पासी को पकड़कर जेल भेजा था।
दाखिल किया जाएगा आरोप पत्र
मामले के विवेचक डलमऊ सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपी अजीत उर्फ कुलदीप सिंह की तलाश में पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा व दार्जिलिंग तक छापा मारा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले से जेल में बंद 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुके हैं। अभी डाड़ेपुर गांव निवासी अजीत उर्फ कुलदीप, उमेश उर्फ नान्हू व नितिन व बाहरपुर गांव निवासी संदीप सिंह के खिलाफ जांच चल रही है। अजीत की गिरफ्तारी न होने से इन आरोपियों की जांच रुकी थी। अब जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें