लालगंज (रायबरेली)। खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे दो स्कूलों को बंद करा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने गुरुवार को सह समन्वयक दयाराम और संकुल प्रभारी विजय कुमार के दो स्कूलों का निरीक्षण किया।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बढ़इन का पुरवा मजरे बंडई जाने पर कक्षा पांच तक की कक्षाएं चलती हुई पाई गईं। ये स्कूल बिना मान्यता चल रहा था।
इसी प्रकार दूसरा स्कूल रामशरण पब्लिक स्कूल पसियाखेड़ा में कक्षा-पांच तक की मान्यता थी लेकिन स्कूल में छह से आठ तक की कक्षाएं भी संचालित हो रहीं थीं। स्कूल की इन कक्षाओं का तत्काल बंद कराया गया।