रायबरेली। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने को डलमऊ क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिलीं। रैंप टूटे मिले और हैंडपंप भी रिबोर योग्य था।
प्रसाधनों की दशा भी खराब मिलने के बाद एडीओ को तीन दिन के अंदर काम को पूरा करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मतदान केंद्रों को साफ सुथरा करने के आदेश भी दिए।
डीपीआरओ नेे डलमऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल हसनापुर, अवस्थीपुर और तेरुखा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अवस्थीपुर में गंदगी के अलावा सब कुछ ठीक ठाक मिला, लेकिन हसनापुर में रैंप टूटे मिले।
हैंडपंप भी रिबोर योग्य मिला। प्रसाधन भी खराब मिला। उन्होंने एडीओ (पंचायत) श्रवण कुमार श्रीवास्तव को तीन दिन में काम को पूरा कराने के आदेश दिए। तेरुखा में भी प्रसाधन का हाल ठीक नहीं मिला।
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि एडीओ के अलावा सचिव और सफाई कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके बाद भी डीएम के निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।