फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूब लीकेज होने से एनटीपीसी की छठवीं यूनिट ट्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट से रविवार को फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया।
विज्ञापन



गुरुवार रात ट्यूब लीकेज होने से एनटीपीसी की छठवीं यूनिट ट्रिप हो गई थी, जिसके चलते बिजली उत्पादन बंद हो गया था। एक नवंबर 2017 में यह यूनिट हादसे का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उत्पादन बंद था। दिसंबर 2018 में यूनिट की मरम्मत कराने के बाद उत्पादन शुरू हो गया था।


एनटीपीसी की छठवीं यूनिट गुरुवार रात ट्यूब लीकेज की वजह से ट्रिप कर गई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। परियोजना की छठवीं इकाई में कोई न कोई बाधा बनी रहती है।
विज्ञापन



आए दिन इकाई में फॉल्ट होने की वजह से परियोजना को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी हाल में ही ट्यूब लीकेज की शिकायत के चलते यूनिट को ट्रिप करना पड़ा।
विज्ञापन



बताते चले कि यह वही यूनिट है, जिसमें ब्वॉयलर फटने से एनटीपीसी के अधिकारियों समेत 45 लोगों की जान चली गई थी।


उधर, एनटीपीसी के एजीएम एचआर बृजकिशोर पांडेय ने बताया कि ट्यूब लीकेज होने से यूनिट ट्रिप हुई थी, जिसे सही कराकर रविवार से फिर बिजली उत्पादन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें