फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन



ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।


मारपीट में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।


गांव निवासी सुखदेव तथा अशोक कुमारी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।


एक पक्ष से अशोक कुमारी ने सुखदेव, राम सिंह, ज्ञानवती पत्नी सुखदेव, उमा पत्नी राम सिंह, सुखदेव की पुत्री गायत्री के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सुखदेव पुत्र जोधा मान सिंह ने अशोक कुमारी पत्नी जगदेव व सुरेंद्र पुत्र जगदेव के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।


मारपीट में दोनों पक्षों से घायल घायल सुरेंद्र, अशोक कुमारी, सुखदेव, ज्ञानवती, गायत्री को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसमें से सुखदेव, ज्ञानवती व गायत्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें