फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार घरों में बनेंगे प्रसाधन, 13.99 करोड़ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
17 हजार घरों में बनेंगे प्रसाधन, 13.99 करोड़ मिले
विज्ञापन



रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ करने के लिए 118 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों के 17 हजार से अधिक घरों में प्रसाधनों के निर्माण के लिए 13.99 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।


6083 लाभार्थियों को प्रसाधन निर्माण के लिए दूसरी किस्त भी दी गई है। सभी एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर एक माह के अंदर प्रसाधनों के निर्माण का काम पूरा कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा है कि सभी गांव ओडीएफ हों। अब तक डेढ़ सौ से अधिक गांवों को ओडीएफ कराया गया है। 45 हजार से अधिक प्रसाधनों को निर्माण का काम भी पूरा कराया गया है।


सरकार से बजट मिलने के बाद 118 और गांवों को ओडीएफ करने के लिए चिह्नित किया गया है। इन गांवों के सभी घरों में प्रसाधनों के निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रसाधनों के निर्माण के लिए 17236 प्रसाधनों के निर्माण के लिए पहली किस्त दी गई है, जबकि 6083 प्रसाधनों के निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन



विभाग की ओर से सीधे लाभार्थियों के खातों में 13.99 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। लाभार्थियों को पहली किस्त देने के साथ ही डीपीआरओ ने प्रसाधनों के निर्माण का काम भी शुरू कराकर एक महीने में पूरा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें