फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में गूंजेगे देवी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में गूंजेंगे देवी के जयकारे
विज्ञापन


रायबरेली। जिले में रविवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह है। शनिवार को चैत्र नवरात्र को लेकर लोग तैयारियों में जुटे रहे।

विशेषकर महिलाएं और युवतियां घरों को साफ.-सुथरा कर माता के स्वागत की तैयारी में लगी रही। नवरात्र के मद्देनजर शहर की बाजारों में रौनक दिखी।

माता की चुनरी तो कोई कुंदन की माला खरीदता नजर आया। बाजार में माता के वस्त्रों, शृंगार, पूजन-हवन आदि की दुकानें सजी रहीं और लोग खरीदारी करने में जुटे।

चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू होगा। पहला दिन होने के कारण लोगों में खूब उत्साह है। शनिवार को ही मइया को प्रसन्न करने के लिए भक्त घरों को और देवी मंदिरों को साफ.-सफाई की।

मंदिरों को भी रंग-रोगन कर तैयार किया। शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टेशन चौराहा समेत अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे लगी मां की चुनरी, माला, वस्त्र आभूषण, शृंगार सामग्री की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

भक्तों ने पहुंचकर खरीदारी की। दुकानों पर मिल रही मोती, रेशम और कुंदन की बनी मालाएं लोगों को खूब भाई। लोगों ने नवरात्र में उपयोग की जाने वाली हवन सामग्री, कपूर, सुगंधित अगरबत्तियों और दीपकों की भी जमकर खरीदारी की।

मंदिरों की रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। शहर के मां मंसा देवी मंदिर, मढ़ी देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, संकठा देवी मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर, शंकरपुर मां दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर धाम रालपुर, कालिका देवी, भवानी मंदिर लालगंज आदि मंदिरों में नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के मंदिरों में नौ दिन देवी के जयकारे गूंजेंगे। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि नवरात्र को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे। सभी एसओ व सीओ से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें