दवाओं की बिक्री रोकी, दुकानें बंदकर भागे संचालक
रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने गुरुवार को लालगंज क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापेमारी की। दो दुकानों पर बिल न मिलने पर चार दवाओं की बिक्री को रोक दी गई। इसके अलावा अन्य कमियां मिलने पर चार मेडिकल स्टोर के संचालकों को नोटिस दिया गया।
औषधि निरीक्षक ने सबसे पहले रामा मेडिकल एजेंसी लालगंज में छापा मारा। यहां दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं मिला। बिल बुक तक नहीं मिली।
दो दवा संदिग्ध मिलने पर उनकी बिक्री रोक दी। संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा। अंबे मेडिकल स्टोर में भी कमियां मिलने पर नोटिस दिया।
नरपतगंज स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर पर दो दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। बहादुरपुर चौराहा स्थित खान मेडिकल स्टोर पर भी कमियां मिलने पर नोटिस दी। छापेमारी से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। संचालक दुकानें बंद कर भाग गए।