फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से छूट रही कंपकंपी, ठंड ने ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में छूटी कंपकंपी, ठंड ने ली महिला की जान
विज्ञापन


रायबरेली। सर्दी के सितम से कंपकंपी छूट रही है। कोहरे व ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। अलाव के इर्द-गिर्द जिंदगी सिमट गई है।

शनिवार को ठंड से एक और महिला की मौत हो गई। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो कुछ हद तक लोगों को सर्दी से राहत जरूर मिली।

धूप सेंकने के लिए लोग छतों पर बैठे नजर आए। शाम होते ही मौसम का मिजाज और सर्द हो गया। कोहरे की धुंध छाने के साथ सर्दी बढ़ गई। इससे लोग घरों में दुबक गए।

शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड थी। कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। आसमान में बदली होने से सर्दी थी, जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। शहर के बहराना की रहने वाली अंजू सोनकर (26) पत्नी जितेंद्र की ठंड लगने से मौत हो गई। पति जितेंद्र ने बताया कि अंजू को ठंड लग गई थी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें